RAIPUR

रायपुर में आरक्षण बचाओ रैली, 19 मांगों को लेकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

आरक्षण एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में आज एससी, एसटी एवं ओबीसी समुदाय के लोगों द्वारा आरक्षण बचाओ रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग रैली में शामिल हुए और आरक्षण एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं।

रैली के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुल 19 मांगों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

रैली में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से जुड़े अधिकारों एवं आरक्षण संबंधी विषयों को लेकर लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में एकजुट होकर सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है और सरकार को 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप दिया गया है। यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

 

Related Articles

Back to top button