प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर बने दुनिसा के सबसे लोकप्रिय नेता, जो बाइडन को छोड़ा पीछे
मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है। इसमें 22 बड़े नेताओं का आंकलन किया गया

नई दिल्ली।। मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है। इसमें 22 बड़े नेताओं का आंकलन किया गया। 75 फीसदी रेटिंग के साथ मोदी सबसे आगे रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 41 अप्रूवल रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगियो 54 फीसदी रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर स्विट्जरलैंड के इग्नाजियो कैसिस हैं। जनवरी 2022 और नवंबर 2021 के सर्वे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता की सूची में सबसे ऊपर थे।
मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस वर्तमान में ऑस्ट्रेलिय, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, जर्मनी, भारत, मैक्सिको, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकारी नेताओं की लोकप्रियता पर नजर रखता है। सर्वे में हर देश में उम्र, लिंग, क्षेत्र और कुछ देशों में आधिकारिक सरकारी स्रोतों को शामिल किया जाता है।




