मनोरंजन

नक्सली हिंसा पर कटाक्ष करती फिल्म संदेशा मोर कलम के, 23 सितंबर को होगी रिलीज

इस फिल्म से बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं समीर खान और अभिनेत्री पिंकी बंजारे

AINS RAIPUR…मंगलम फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म संदेशा मोर कलम के नक्सलवाद के विषय पर केंद्रित है, इस फिल्म से बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं समीर खान और अभिनेत्री पिंकी बंजारे, खलनायक के रूप में अमित हिषीकर नजर आएंगे,

संदेशा मोर कलम के पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म होगी जो नक्सलवाद जैसे गंभीर विषय को लेकर बनाई गई है, निर्देशक नरेश बोगा और निर्माता रमेश उके ने इसमें गीत-संगीत का समावेश कर फिल्म को मनोरंजक बना दिया है,जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

इस फिल्म में कलाकारों की एक बड़ी टीम हैं जिनमें कुशल पाल, शैलेंद्र बाजपेई, डॉ विजय साही, सुधा जांगड़े, सोनू मेश्राम, सुनीता सेन, समेत ढेर सारे कलाकार हैं। यह छत्तीसगढ़ी फिल्म आगामी 23 सितंबर से रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button