छत्तीसगढ़

ड्राइवर को झपकी आ गई और हो गया दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कार अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे गिर गई, हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

ains kavardha…छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक हादसा हो गया, कुकदुर थाना के ग्राम पोल्मी की यह घटना है, पौलमी घाटी में यह हादसा हुआ, जिसमें वाहन घाटी में गिर गई, खाई में वाहन के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल बताए जा रहे हैं, यह घटना कवर्धा की चिल्फी घाटी में हुई, मृतक व घायल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के एक ही परिवार के हैं, जानकारी के अनुसार परिवार प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था, कार 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जन के लिए सभी प्रयागराज गए थे वहां से वापस लौटते समय ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे गिर गई, हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं एक की मौत रायपुर जाते वक्त रास्ते में हो गई

 

Related Articles

Back to top button