राष्ट्रीय

विमान हादसा….विडियो बनाने के दौरान ही हादसा हो गया, विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने जब विडियो बनाया तो उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है

येती एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे

AINS NEWS…नेपाल में लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे, इस विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने जब विडियो बनाया तो उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है, विडियो बनाने के दौरान ही हादसा हो गया, गौरतलब है कि येती एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. विमान पोखरा के पास पहुंचा ही था कि सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर लैंड करने से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसा पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुआ. इस हादसे में नेपाल की मशहूर लोकगायिका नीरा छांट्याल की भी मौत हो गई. नीरा पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. नीरा ने एक महीने पहले यूट्यूब पर अपना नया वीडियो अपलोड किया था. लोगों को नीरा के गाने खूब पसंद हैं.विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसके बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई. इसके साथ ही सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है.

 

Related Articles

Back to top button