पत्रकारों ने सरपंच से माँगा पैसा, हुई थाने में शिकायत, लगी चार चार धाराएँ
पूरा मामला राजनांदगांव जिले का है, शिकायत श्रीमती शांति बाई सहारे द्वारा की गई

AINS NEWS…दो कथित पत्रकारों के खिलाफ सरपंच से खर्चा-पानी मांगने और गाली-गलौच के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. ये पूरा मामला राजनांदगांव जिले का है और इस मामले में पुलिस ने छुरिया थाने में धारा 384, 294, 451, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है. इस मामले की शिकायत श्रीमती शांति बाई सहारे द्वारा की गई है.

प्रार्थिया शांति सहारे पति अनुप सहारे ने पुलिस को बताया कि वे ग्राम पंचायत पिनकापार आश्रित नवागांव की निवासी है. 14 जनवरी की शाम 6:00 बजे अपने आप को पत्रकार दिनेश नामदेव एवं महिला पत्रकार समसाद बानो उसके घर आए. इसके बाद प्रार्थिया ने उन्हें अपने घर में बैठाया. प्रार्थिया के मुताबिक घर में आने का कारण पूछा तब उन्होंने बताया कि वह पत्रकार है और बोले कि हम लोग पैसा लेने आए हैं पहले भी कई बार हम लोग आ चुके हैं तुम लोग खर्चा पानी नहीं देते हो हम दोनों को 4000-4000/-रुपए दो तुम सरपंच लोग बहुत पैसा कमा रहे हो.




