कल्पवृक्ष प्रोजेक्ट की जमीन बेचकर एक करोड़ 66 लाख का गबन, विजय नागपुरे को राजेंद्र नगर पुलिस ने पकड़ा
प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए विनोद जैन और विजय नागपुरे को जिम्मेदारी दी गई थी, इन्होंने अनियमितता करते हुए प्रोजेक्ट की संपत्ति भूमि को विक्रय किया

AINS RAIPUR…दस्तावेजी शर्तों के विपरीत प्रोजेक्ट पार्टनर की सहमति के बिना कल्पवृक्ष प्रोजेक्ट की जमीन बेचकर एक करोड़ 66 लाख का गबन करने वाले कल्पवृक्ष प्रोजेक्ट के मालिक विजय नागपुरे को राजेंद्र नगर पुलिस ने पकड़ा है, आरोपी विजय का साथी विनोद जैन फरार बताया जा रहा है, अभिषेक कटलानी नामक युवक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई, कटलानी ने पुलिस को बताया कि जीके कॉलोनाइजर एंड बिल्डर लिमिटेड कंपनी में वह डायरेक्टर पद पर है, उसकी कंपनी द्वारा ग्राम कोलर और छछानपैरी में कल्पवृक्ष नामक प्रोजेक्ट किया जा रहा है , इस संबंध में प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए विनोद जैन और विजय नागपुरे को जिम्मेदारी दी गई थी, इन्होंने अनियमितता करते हुए प्रोजेक्ट की संपत्ति भूमि को विक्रय किया और एक करोड़ 66 लाख का गबन कर लिया, पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजय नागपुरे को गिरफ्तार कर लिया है





