छत्तीसगढ़
कवासी लखमा ने अपने बयान में कहा, “RSS” फूट डालो राज करो नीति पर चलती है
कवासी लखमा ने कहा, भाजपा और आरएसएस एक ही टीम है

AINS NEWS… सर्व आदिवासी समाज अगर 2023 में अपने उम्मीदवार उतारता है तो उसे वोट नहीं मिलेंगे। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोट मिल गए थे, लेकिन अब जनता जान गई है कि वह भाजपा की बी टीम हैं। यह कहना है उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का। उन्होंने कहा है कि, नक्सली नहीं देखते कि कौन कांग्रेस का और कौन भाजपा का है। भाजपा शासनकाल में कई हत्याएं हुई तो क्या वह भी टारगेट किलिंग थी।

सर्व आदिवासी समाज RSS की बी टीम है। RSS फूट डालो राज करो नीति पर चलती है। वह आदिवासी भाइयों को आदिवासी से ही लड़ा रही है। आज जनता जान चुकी है कि यह भाजपा की ही टीम है।




