छत्तीसगढ़
कलेक्टर कोंडागांव के निर्देश पर टोल प्लाजा को 10 दिनों के लिए किया गया बंद
पब्लिक को हो रही परेशानी व दुर्घटनाओं को देख कर कलेक्टर को मिल रही शिकायत पर की गई

के.शशिधरण

AINS NEWS…कोंडागांव…….जिला कोंडागांव की राष्ट्रीय राज्य मार्ग में लगे टोल प्लाजा को कलेक्टर दीपक कुमार सोनी के निर्देश पर अधिकारी व पुलीस द्वारा आगामी 10 दिनों के लिए बंद व सील कर दिया गया है, यह कार्यवाही पब्लिक द्वारा टोल प्लाजा के चलते आवागमन में जाम की स्थिति व पब्लिक को हो रही परेशानी व दुर्घटनाओं को देख कर कलेक्टर को मिल रही शिकायत पर की गई, कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान, तहसीलदार विजय मिश्रा, थाना प्रभारी प्रहलाद यादव के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.07.2023 को अपने कर्मचारियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचकर टोल प्लाजा को अगामी 10 दिनों के लिए बंद करते हुए सील कर दिया गया है




