ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना में अनिमियतता, कार्यवाही नही होने पर दीदियों ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ को महतारी मानते और पूजते है इसी छत्तीसगढ़ में हमारे महतारी दीदियों का शोषण, अभद्र व्यवहार जैसे घोर अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा

AINS RAIPUR…बिहान समूह से पीड़ित बहनों ने राज्य आजिविका मिशन बिहान तिल्दा ब्लाक और धरसींवा ब्लाक में हो रहे बिहान योजना में भारी गड़बड़ी और अपने ऊपर हो रहे अपनी पीड़ा को छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति को बताते हुए कहा की विक्रम लोधी ( डी पी एम रायपुर जिला ), दीपा विश्वकर्मा ( एसी क्षेत्रीय समन्वयक बंगोली ) , आनंद भारद्वाज ( बीपीएम तिल्दा ) ,कविता शर्मा ( अध्यक्ष महतारी क्लस्टर बंगोली ) , कल्याणी बघेल ( सचिव महतारी कलस्टर बंगोली ), प्रेमलता धीवर ( कोषाध्यक्ष महतारी कलस्टर बंगोली ) , वीणा वर्मा ( उपाध्यक्ष महतारी कलस्टर बंगोली ) के ऊपर पद व करोड़ों रूपये दुरूपयोग कर भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के अध्यक्ष को सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही कराने में सहयोग की मांग की गई

समिति के अध्यक्ष हुलास साहू ने पिड़ित बहनों का निवेदन स्वीकार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भर बनाने की योजना है लेकिन भारी अनिमियतता कर अधिकारियों के द्वारा सिर्फ महिलाओं का शोषण करने की योजना बना दिया गया है। मांढर कलस्टर के दीदियों ने उन्हें समिति को जानकारी देते हुए बताया कि कलस्टर की बैठक के दौरान डीपीएम विक्रम लोधी द्वारा महिलाओं को बेसराम औरत , चुप रहो, मेकअप करके आती हो, काम धाम कुछ है नही , झगड़ालू, बेकार , राजनीति करने वाला और सब महिलाओं के सामने क्या उखाड़ लोगे और मांढर कलस्टर की महिलाए सबसे गंदा टीम है जैसे शब्दों का अक्सर प्रयोग कर अपमानित करते हैं।

समिति के अध्यक्ष ने कहा की हमने अब तक रायपुर जिला के कम से कम 50 गावों में भ्रमण किया जिसमे ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सिर्फ महिलाओं को कागजी कार्यवाही में हस्ताक्षर करने मशीन बना दिया गया है। हम लोग अपने बहन, बेटियो को बिहान में इसलिए नही जोड़ा की अधिकारी इनका शोषण करते रहे और मालिक की तरह राज करे, जबकि बिहान योजना हमारे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने और बिहान योजना में जो भी कार्य चल रही है उस योजना की मालिक हमारे दीदी लोग है। जानकारी में आए है की रायपुर जिला पंचायत के अधिकारियों के द्वारा महिला पदाधिकारियों से फर्जी हस्ताक्षर कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक पीआरपी महिला होते हुए अधिकारियों की जिहूजूरी करते हुए महिलाओ की शोषण करने, वित्तीय अनिमियतता में और महिलाओ के साथ अभद्र भाषा प्रयोग करने वाले अधिकारियों का सहयोग करते हैं, छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के अध्यक्ष ने कहा की हम छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता छत्तीसगढ़ के धरती को महतारी मानते और पूजते है इसी छत्तीसगढ़ में आज हमारे महतारी दीदियों का शोषण, अभद्र व्यवहार जैसे घोर अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा। आगे दोषी अधिकारियों और बचाने वाले जांच अधिकारियों के खिलाफ संबंधित थाना में शिकायत करेंगे, चुने जनप्रतिनिधियों को सरपंच, जनपद, जिला सदस्यों , विधायक और सांसद सभी को आवेदन सौंपेंगे, राज्य स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यवाही नही होने पर कोर्ट के दरवाजे तक भी जाएंगे। और जो भी अधिकारी हमारे दीदियों को अभद्र भाषा प्रयोग कर अपमानित कर उनकी मान सम्मान ठेस पहुंचाई उसके लिए मानहानि मुकदमा भी दायर करेंगे।
समिति के सचिव धर्मन्द्र बैरागी ने कहा कि समुह को जो मुनाफा मिलना चाहिए वो इन्हें नहीं मिल पा रहा क्योंकि संबंधित अधिकारी इन्हें बंधुआ मजदूर की तरह उपयोग कर अपनी जेब भरने में लगे हैं। लेकिन दिखाया जाता है कि समुह की महिला मुनाफा कमा रहे हैं पर हकीकत यह है कि वे समुह कर्जदार बन गए हैं।
समिति के कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल ने समुह के दीदियों पर हो रहे अन्याय पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम माता बहनों को समुह में विकास के लिए जोड़े हैं जबकि भ्रष्ट अधिकारियों के चलते इनका शोषण किया जा रहा है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे समिति इनके आवाज को बुलंद करने बीड़ा उठाया है।




