
AINS NEWS… राजधानी रायपुर में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक निरीक्षक शराब के नशे में धूत होकर महिला हास्टल में जबरदस्ती घुसकर आदिवासी युवती से मारपीट करता है। हास्टल संचालिका ने बातचीत पर बताया की निरीक्षक द्वारा यह कृत्य केवल उसकी गैर वाजिब मांगों को पूरी ना करने पर किया गया है।

मामला देवेंद्र नगर क्षेत्र का है जहां ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक द्वारा शुक्रवार को वर्दी में आकर जबरदस्ती अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला के घर पर संचालित हास्टल में घुसकर शराब के नशे में युवती से मारपीट व गाली गलौज करता है, जहां पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है। हास्टल संचालिका ने बताया की निरीक्षक चौबे ने हास्टल में तोड़फोड़ भी की, इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी आदिवासी युवती को दी।
निरीक्षक ने युवती को इस मामले की शिकायत कहीं पर भी करने पर झूठे मामले में फंसाने, अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत आदिवासी महिला ने एसएसपी रायपुर सहित अनुसूचित जाति, जनजाति थाना व गंज थाने में की है, परंतु अब तक पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया है।




