कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के संसदीय सदस्यता समाप्ति किए जाने को लेकर कांग्रेस जनों में दिख रहा है आक्रोश
भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा राहुल गांधी के बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दांवपेच खेलते नजर आ रहे हैं

के.शशिधरण केसकाल
AINS KONDAGAON…केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनोरा स्थित वन विभाग गेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुऐ थे |
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कृषी उपज मंडी केशकाल के अध्यक्ष धन्नुराम मरकाम ने कहा है कि, लोकतंत्र के 75 वे अमृत महोत्सव को पूरे देश में मनाया जा रहा है और इसी बीच विपक्ष के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को आज से 4 वर्ष पूर्व अपने भाषण के दौरान दिए गए वक्त वक्तव्य को लेकर सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा राहुल गांधी के बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दांवपेच खेलते नजर आ रहे हैं | विपक्ष का कार्य होता है कि सत्ता पक्ष को उनके गलतियों तथा रणनीतियों को लेकर आईना दिखाना | किंतु सत्ता पक्ष आज विपक्षी तथा दूसरे राजनीतिक पार्टियों पर इस कदर हावी होता दिखाई दे रहा है की सत्ता पक्ष के विषय में सवाल उठाना मतलब बहुत बड़ा अपराध करने जैसा मालूम पड़ता है | धनोरा में अयोजित मीडिया वार्ता के दरमियान वरिष्ट आदिवासी नेता धन्नुराम मरकाम के अलावा लादूराम उईके व प्रवीण अग्निहोत्री, रमेश बेलसरिया, प्रवीण बरनवाल समेत बड़ी संख्या में नेता वा कार्यकर्तागण उपस्तित रहे

X




