क्राइमछत्तीसगढ़

स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर लिए 1 लाख रूपए, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिंदल स्टील प्लांट रायगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर पीड़ित से कुल 1,03,000 रुपए की ठगी की है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। तीनों आरोपी रायगढ जिले के निवासी हैं। इनमें आरोपी बिसम्भर प्रसाद सिंह (45 साल) किरोड़ीमल नगर, दिनेश कुमार पैकरा ( 30 साल) ग्राम सोनाजोरी और संजय कुमार ( 22 ) ग्राम सोनाजोरी है। घटना के संबंध में प्रार्थी आकाश सिंह (23 वर्ष) निवासी मोहन टॉकीज रोड जमनीपाली थाना दर्री जिला कोरबाने थाना तिल्दा नेवरा में शिकायत दर्ज करवाई थी

Related Articles

Back to top button