
Honda Activa: होंडा एक्टिवा Scooter लगभग हर तीसरे भारतीय की पसंद है। और इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। होंडा एक्टिवा के एक लाख से ज्यादा हर महीने देशभर में बिक जाते है।आप भी अच्छा स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको होंडा एक्टिवा 6जी (Honda Activa 6G) और होंडा एक्टिवा 125 (Honda Activa 125) के हर वेरिएंट्स की कीमत और माइलेज बताने जा रहे हैं, जिससे आप इनके बारे में सब कुछ जान पाएंगे।

Honda Activa हर उम्र के लोगों में चाहे बच्चे हो बड़े या फिर महिलाएं सभी की यह पहली पसंद हैं। वही भारतीयों की सबसे पहली पसंद होंडा एक्टिवा ही है। मारुति की कारों की तरह होंडा एक्टिवा की रीसेल वैल्यू भी काफी अच्छी मिलती है। हां आप ये जरुर कह सकते है कि कुछ लेटेस्ट मॉडल की एक्टिवा को काफी ज्यादा दूर तक दौड़ाया जा चुका होता है, पर Honda Activa की लुक, दमदार इंजन और जबरदस्त माइलेज इसे और स्कूटर्स की खासयितों से अलग करता है।
Honda Activa: Activa 6G और Activa 125
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की खासियतों की बात करें तो Honda Activa 6G में 109.51 cc का इंजन लगा है, जो 7.79 पीएस की पावर और 8.79 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह स्कूटर ड्रम बेक ऑप्शन में है। माइलेज की बात करें तो इसे आप कंपनी के दावे के मुताबिक एक लीटर में 55 किलोमीटर तक चला सकते हैं। वहीं, Honda Activa 125 में 124 cc का इंजन लगा है, जो कि 8.29 पीएस तक की पावर और 10.3 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह स्कूटर डिस्क ब्रेक के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 60 kmpl तक की है। चलिए, अब आपको होंडा एक्टिवा के सभी वेरिएंट्स की कीमत बताते हैं।
Honda Activa Scooter का Price Features और Mileage
110 सीसी वाले Honda Activa 6G STD की कीमत 71,733 रुपये है। वहीं, Honda Activa 6G DLX वेरिएंट की कीमत 73,478 रुपये है। अब बात करें 125 सीसी वाले होंडा एक्टिवा की कीमत तो Honda Activa 125 Drum वेरिएंट की कीमत 76,100 रुपये। वहीं, Honda Activa 125 Drum Alloy वेरिएंट की कीमत 79,769 रुपये है। Honda Activa 125 Premium Edition Drum वेरिएंट की कीमत 80,768 रुपये है। Honda Activa 125 Disc वेरिएंट की कीमत 83,273 रुपये है। वहीं आखिर में Honda Activa 125 Premium Edition Disc वेरिएंट की कीमत 84,273 रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।




