
भोपाल। मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है. जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ‘मामा की चाय अपनों के साथ’ कार्यक्रम के जरिए भोपाल की जनता से चाय पर चर्चा कर रहे हैं. सीएम शिवराज ढोल ताशे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया. महापौर मालती राय और जनता ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया. सीएम ने कहा कि कूलर बंद करो जनता बिना कूलर के बैठी है, तो मुख्यमंत्री भी बिना कूलर के बैठेगा. कोई भी किसी योजना के लाभ से वंचित ना रह जाए. मैं भोपाल को ऐसा एक आइडल बनाना चाहता हूँ. बीजेपी आपकी ज़िंदगी बदलाने के लिए है

सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल के इतिहास में सबसे ज़्यादा वोटों से जीतने वाली प्रत्याशी मालती राय है. नेतागण आते है सभाएँ करते है भूल जाते है. मैं पहले आया था फिर आया हूँ. आप सबकी बहुत याद आ रही थी. इसलिए मैं चुनाव के बाद आया हूँ. कलेक्टर से बोला की अचार संहिता ख़त्म हो गई है. अब ओवरहेड टैंक बनाना है. टेंडर में ना उलझे जल्दी काम करे. ग़रीबों को अपने पैसे से मरम्मत करवाना उनके बस में नहीं है. मरम्मत और जीर्णोद्धार का प्रोजेक्ट जल्द बनाके ठीक करवाए
'चाय पर चर्चा कार्यक्रम' #Bhopal https://t.co/VFy7Ei9bXK
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 19, 2022
सीएम शिवराज ने कहा कि जनता गुंडे बदमाशों से परेशान है. एक चौकी पर्मनेंट रहे. डंडा लेकर निकल पड़ो. कौन है ये टाइगर टाइगर फेंको उनको. जब्त करो इन्हें डंडे मारो. इन सब को ख़त्म करना है. अभी से सर्च करो. बदमाश को पकड़ो प्रकरण बनाओ. पूरे प्रदेश में बदमाशों को ख़त्म करो. ये सब नहीं चलेगा. मेरे जाने के बाद यही अफ़सरों की टीम रहेगी. सूची बनाएगी. ग़रीबों का नाम राशन की सूची में जोड़ा जाएगा. ज़मीन का टुकड़ा रहने के लिए मामा देगा. स्ट्रीट वेंडर की सूची बन जाए. बिना ब्याज के दस हज़ार दिया जाएगा. आयुष्मान भारत की सूची बनाई जाए. मेधावी बच्चों की फ़ीस भरवाने का इंतज़ाम करना है. बेटियों की शादी भी मामा करवाएगा
यहां शिविर लगेगा. आवेदन लिए जाएंगे. हफ़्ते भर में निराकरण होगा. जो पात्र होगा उसे लाभ दिया जाएगा. कोई भी किसी योजना के लाभ से वंचित ना रह जाए. मैं भोपाल को ऐसा एक आइडल बनाना चाहता हूँ. बीजेपी आपकी ज़िंदगी बदलाने के लिए है. सबके लिए काम करेंगे. विश्वास के साथ सब पूरा करेंगे. आभार के लिए अलग से कार्यक्रम होगा. सभी अफ़सरों की टीम तैयार रखे. यहीं आवेदन दिए जाए




