राजनीतिराष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने दी बधाई

विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार ली. उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं.

NEW DELHI: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं. उनकी जीत पर यशवंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार ली. उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी. उन्होंने आगे कहा, अपने चुनाव अभियान के दौरान, मैंने राष्ट्र आम लोगों के सामने प्रमुख मुद्दों पर विपक्ष के विचारों चिंताओं को उजागर करने की कोशिश की. चुनाव के परिणाम के बावजूद, मेरा मानना है कि इसने भारतीय लोकतंत्र को 2 महत्वपूर्ण तरीकों से लाभान्वित किया है.

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा, राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त है.


तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली थी. तीसरे दौर की मतगणना कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा पंजाब राज्यों में हुई. इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं. वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है. जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले. जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले. मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े. जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले

बता दें कि वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी बनी हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की.पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है.

Related Articles

Back to top button