छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अचिंता शेउली को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

आपके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। बता दें कि भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है।

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अचिंता शेउली को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी, और ट्वीट कर लिखा – कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 19 वर्षीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा एवं 20 वर्षीय अचिंता शेउली को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक अभिनंदन। राष्ट्र की युवा शक्ति को प्रदर्शित करती आपकी जय ने पूरे देश को गौरवान्वित किया।आपके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। बता दें कि भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है।

उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने तीनों स्वर्ण समेत सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। 20 साल के अचिंता ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाया। यह भारत के लिए तीसरे दिन (रविवार) का दूसरा पदक रहा। इससे पहले वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता था। अचिंता और जेरेमी से पहले शनिवार को भारत ने चार पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते थे।

महिलाओं में अपने-अपने भारवर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण और बिंदियारानी देवी ने रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में अपने-अपने भारवर्ग में संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत फिलहाल छठे स्थान पर है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा हैं

Related Articles

Back to top button