क्राइमछत्तीसगढ़

जादू-टोने के शक पर मां को करता था परेशान, बेटे ने युवक की ऐसे ली जान…

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है

तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां को जादू टोना और गाली देने का बदला युवक की हत्या करके लिया. आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है

तखतपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी में मंगलवार रात 7.30 बजे आरोपी युवक शिव कुमार बघेल पिता सुखदेव बघेल ने अपने पड़ोसी 32 वर्षीय युवक हीराधर खांडे को धारदार टंगिया से गर्दन में वार करके मौत के घाट उतार दिया. वार इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया. हत्या का कारण मृतक ने आरोपी का उसकी मां से गाली-गलोच करना और जादू टोना का शक कर हमेशा परेशान और लड़ाई करना बताया

Related Articles

Back to top button