छत्तीसगढ़

5 लोगों ने दो युवकों बांधकर जमकर पीटा, जानिए न्यायधानी की पूरी खबर

बाइक खराब होना दो युवकों को इतना भारी पड़ गया कि देर रात गांव के 5 लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी

बिलासपुर।। बाइक खराब होना दो युवकों को इतना भारी पड़ गया कि देर रात गांव के 5 लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीण युवकों ने उन पर चोरी की कोशिश का इल्जाम लगा दोनों के अधमरा होने तक जमकर पीटा, फिर उन्हें छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरा मामला बिलासपुर के सीपत थाना अंतर्गत डंगनिया का है। जहां रात डेढ़ बजे अपनी बाइक को सुधार रहे युवक पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button