कोरोना, मंकीपॉक्स के बाद अब टोमेटो फ्लू का खतरा बढ़ा, छोटे बच्चों को बना रहा अपना शिकार
टोमेटो फ्लू की वजह से लोग और प्रशासन एक बार फिर अलर्ट मोड पर हैं। यह टोमेटो फ्लू बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं

नई दिल्ली।। कोरोना ने दुनियाभर में ऐसा कोहराम मचाया हैं जिसे लोग चाहकर भी नहीं भूल सकते हैं। लेकिन जैसे ही कोरोना का खतरा कम हुआ वैसे ही मंकीपॉक्स ने लोगों की चिंता बड़ा दी। वही अब टोमेटो फ्लू की वजह से लोग और प्रशासन एक बार फिर अलर्ट मोड पर हैं। यह टोमेटो फ्लू बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। केरल में अब तक टोमेटो फ्लू के करीब 100 मामले सामने आए हैं।

इस बीमारी के होने की मुख्य वजह क्या है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह बीमारी पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रही है। सभी 82 मरीज कोल्लम शहर में पाए गए हैं। सबसे चिंता की बात ये है कि यह रोग बच्चों को ही हो रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल सभी बीमार बच्चों का इलाज वहां के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है।
कहा जा रहा है क्योंकि जो लोग इसके संपर्क में आते हैं उनके शरीर पर लाल चकत्ते और छाले देखे गए हैं जो टमाटर के समान लाल होते हैं । डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस बीमारी को टोमेटो बुखार के नाम से भी जाना जाता है लेकिन यह बीमारी कोरोना जितनी जोखिम भरी नहीं है।
केरल के अंचल, अर्यांकवु और नेदुवाथूर में मामले आने के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक सरकार को अलर्ट कर दिया है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर में 26 बच्चों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। 20 अगस्त 2022 तक केरलए तमिलनाडु और ओडिशा में इस वायरस के फैलने की खबर है।




