भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से निधन
सोनाली फोगाट के निधन से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं अब उनके मौत पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं

भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मंगलवार को गोवा में दिल का दौरा पड़ा है। सोनाली फोगाट के निधन से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं अब उनके मौत पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। मौत से पहले सोनाली फोगाट ने अपनी मां से आखिरी बातचीत में कुछ ऐसा कहा कि सवाल उठना लाजमीं हो गया है। इस बात का खुलासा सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनकी बहन ने किया है।

फोन कॉल में सोनाली ने अपने ऊपर कुछ किए जाने का शक जताया था।् सोनाली की बहन रुपेश ने कहा कि सोनाली ने मां से फोन पर हुई बात में कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में गड़बड़ हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो।
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस सूचना से वे बेहद आहत हैं। सोनाली फोगाट बेहद मिलनसार और बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।



