क्राइम
एसबीआई सेवा केन्द्र में आरोपी ने संचालक को घायल कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
राजधानी के फाफाडीह चौक स्थित एसबीआई सेवा केन्द्र में लूट की वारदात हो गई। एसबीआई सेवा केन्द्र में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा था

रायपुर।। राजधानी के फाफाडीह चौक स्थित एसबीआई सेवा केन्द्र में लूट की वारदात हो गई। एसबीआई सेवा केन्द्र में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा था। आरोपी युवक ने एसबीआई सेवा केंद्र संचालक के सिर पर हथौड़ी मारकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पूरी घटना सीसीटीवी मैं कैद हो गई है।

आरोपी युवक लूट की पूरी तैयारी के साथ मास्क लगाकर पहुंचा युवक पहले फोटोकापी कराई, इस दौरान संचालक याला प्रकाश का ध्यान भटकाया फिर झोले से हथौड़ी निकालकर एक के बाद एक सिर पर तीन वार कर दिया।् हमले से याला प्रकाश अचेत हो गया।
इसके बाद युवक ने हाथ में दस्ताना लगाकर केंद्र के काउंटर में रखी नगदी को निकालकर फरार हो गया। याला प्रकाश को बेहोशी के हालत में उपचार के लिए श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंज थाना पुलिस लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




