अघोषित टैक्सी स्टैंड बना जी का जंजाल , जरुरी काम वालो को नहीं मिलती पार्किंग की जगह
कोर्ट में पेशी पर आने वाले व जरूरी काम कोर्ट पहुंचने वालों के लिए कोर्ट परिसर के बाहर वाहन खड़ी करने की बिल्कुल भी जगह नहीं बचती।

AINS RAIPUR…डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पंडरी की ओर से कचहरी चौक तरफ की दीवाल के किनारे किनारे टैक्सी जीप कार वालों ने कब्जा जमा लिया है । कोर्ट परिसर में वाहनों की भरमार होने से जगह की कमी है, कोर्ट में पेशी पर आने वाले व जरूरी काम कोर्ट पहुंचने वालों के लिए कोर्ट परिसर के बाहर वाहन खड़ी करने की बिल्कुल भी जगह नहीं बचती।

टैक्सी वाले उक्त सड़क को पार्किंग स्टैंड बना लिया, वही से सवारी ढूंढते हैं, इससे सड़क की चौड़ाई भी आधी ही रह जाती है। कोर्ट से बाहर निकलने वाले चार पहिया वाहन, या आक्सीजोन की तरफ से कोर्ट जाने वाले रोड के तरफ खुलने वाला कोर्ट के मेन गेट मे घुसने वाले वाहनों के लिए टैक्सी वालों के कारण समस्या समस्या उत्पन्न हो रहीं हैं ।
पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को विशेषकर यातायात पुलिस थाने को अविलंब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कार्रवाई किया जाना आवश्यक है । कोर्ट के किनारे की दीवाल से टैक्सी वाहन लगाकर खड़ा करके अघोषित टैक्सी स्टेण्ड बनाये जाने पर रोक लगाया जावे ।




