राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शुरू होगी इकोनोमी क्लास, अगले महीने से होगा अमल

घरेलू उड़ानों में मैन्यू पूरी तरह से बदले हैं इसके अलावा लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अगले महीने से अधिक सुविधाजनक इकोनॉमी श्रेणी शुरू करेंगे।

AINS DESK…एयर इंडिया में आए दिन कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं देश की जानी-मानी दिग्गज टाटा समूह एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अब लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अधिक सुविधा वाले को इकोनोमी क्लास शुरू करने जा रही है। एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन ने यह बात यह जानकारी देते हुए बताया कि, ”निकट भविष्य में गलीचे, पर्दे, सीट कवर-कुशन बदले जाएंगे। हमने घरेलू उड़ानों में मैन्यू पूरी तरह से बदले हैं इसके अलावा लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अगले महीने से अधिक सुविधाजनक इकोनॉमी श्रेणी शुरू करेंगे।

विल्सन ने कहा कि अगले एक दशक में विश्व के विमानन क्षेत्र में भारत और एयर इंडिया के प्रमुख भूमिका में आने के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी।

बता दें कि एयरलाइन दीर्घकालिक पुनरुद्धार योजना पर काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में उसकी अपने बेड़े के साथ-साथ वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने की भी योजना है। धन और कलपुर्जों के अभाव में एयरलाइन के जो विमान कई वर्षों से परिचालन में नहीं थे ऐसे करीब 20 विमानों की मरम्मत की गई है। इसके अलावा 30 अतिरिक्त विमानों के पट्टे तय कर लिए गए हैं जो अगले 12 महीनों में मिलेंगे, इनकी आपूर्ति अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button