राष्ट्रीय
मुलायम सिंह की जयंती, सेवा और संघर्ष का संकल्प लेंगे सपाई, प्रदेशभर में होगा रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन भी
जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे।

AINS DESK…सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।





