क्राइमछत्तीसगढ़

4 लाख के गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट, चार पहिया वाहन भी जब्त

जगदलपुर। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक तस्कर को नगरनार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 4 लाख के गांजा सहित एक चार पहिया वाहन, एक मोबाइल और 2650 रुपए नगद बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि नगरनार पुलिस को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर से आई रहे वाहन में अवैध रूप से गांजा तस्करी करने की सूचना मुखबिर से मिली थी. जिसके बाद नगरनार थाना से टीम बनाकर कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र धनपूंजी में मोबाइल चेक पोस्ट लगाया और सभी वाहनों की चेकिंग की.

चेकिंग के दौरान एक चार पहिया छोटा हाथी वाहन में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा तस्करी करते आरोपी तस्कर को धरदबोचा है. आरोपी ने पूछताछ को दौरान बताया कि, उड़ीसा से दिल्ली की ओर गांजा तस्करी की वारदात को अंजाम देता है. गिरफ्तार आरोपी सूरज चतुर्वेदी ओंकार नगर थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली का निवासी है. नगरनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से 80 किलोग्राम जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत 4 लाख रुपये आंकी जा रही है.

Related Articles

Back to top button