छत्तीसगढ़
संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर को सौंपा गया ज्ञापन, रसोईया संगठन ने मानदेय बढ़ाए जाने की रखी मांग
80,000 महिला पुरुष इस कार्य में लगे हैं जो स्कूली बच्चों के मध्यान भोजन को पकाने का काम करते हैं और उन्हें मानदेय स्वरूप मात्र 1500 प्रति माह प्रदान किया जाता है

AINS MAHASAMUND…छत्तीसगढ़ रसोईया संघ ने अपने मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर से मिलकर आज एक ज्ञापन सौंपा, इस दौरान विधायक ने आश्वासन दिया कि वे माननीय मुख्यमंत्री जी को तुरंत लेटर लिखकर जवाब देंगे, इस मौके पर रसोईया संघ की कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे , ब्लॉक अध्यक्ष पानबाई साहू , महासमुंद की ब्लॉक अध्यक्ष ललिता पूरे और सचिव सिमरन ओगरे उपस्थित रहे, इस मौके पर रसोईया संघ की सदस्यों ने संसदीय सचिव को जानकारी दी कि पूरे छत्तीसगढ़ में 80,000 महिला पुरुष इस कार्य में लगे हैं जो स्कूली बच्चों के मध्यान भोजन को पकाने का काम करते हैं और उन्हें मानदेय स्वरूप मात्र 1500 प्रति माह प्रदान किया जाता है, जिससे उनका जीवन यापन बड़ी मुश्किल से हो पाता है





