आज पंजाब बंद, संयुक्त किसान मोर्चा का सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान
सब्जी और दूध सप्लाई बंद रखने का फैसला

AINS NEWS… आज पंजाब बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। दुकानों से लेकर व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। ट्रेन व बस सेवा भी प्रभावित रहेगी। सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक बस सर्विस भी बंद रहेंगी। किसान और दोधियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए सब्जी और दूध सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है।

बंद के मद्देनजर प्रदेश के तमाम हिस्सों से किसानों का खनौरी सीमा पर जुटना शुरू हो गया है। पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किसान आज बद के समर्थन में सड़कों पर आने वाले हैं। प्रशासन भी तैयार है। हालांकि खनौरी पर पहले से किसान मौजूद हैं लेकिन आज बंद के लिहाज से माहौल गर्म है।




