छत्तीसगढ़

राशन वितरण में धांधली चरम पर, उपभोक्ताओं से कटौती कर बांट रहे राशन, हितग्राहियों में आक्रोश

राशन दुकान का संचालन महिला समूह के नाम पर है किंतु दुकान उनके घरवाले चलाते है और मनमानी करके गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे है।

AINS RAIGARH…धरमजयगढ़ तहसील के खम्हार गांव में राशन वितरण प्रणाली में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए आज सैकड़ो ग्रामीणों ने वितरण केन्द्र में एकत्रित होकर दुकानदार के प्रति नाराजगी जताई, मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया की 15 दिसंबर के आसपास दुकान संचालक के द्वारा घर घर जाकर हितग्राहियों से अंगूठा लगवा लिया गया और अब जब राशन वितरण करने की पारी आई तो हितग्राहियों को मात्रा से कम चावल दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आगे बताया की गांव में राशन दुकान का संचालन महिला समूह के नाम पर है किंतु दुकान उनके घरवाले चलाते है और मनमानी करके गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे है।

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा की अधिकारी स्वयं आकर घर घर जाकर इसकी जांच करे और दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही करे अन्यथा वो मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे।आपको बता दे की आज सुबह दुकान संचालक के द्वारा गांव में राशन वितरण करने मुनादी कराया गया जिसके बाद गांव के हितग्राही राशन दुकान पहुंचे लेकिन दुकान में राशन विक्रेता के द्वारा हितग्राहियों को 35 की जगह 20 से 25 किलो ही चावल दिया जा रहा था, ऐसे में जब हितग्राहियों ने इसका विरोध किया तो राशन देना रोक दिया गया साथ ही दुकान पर ताला लगा दिया गया ऐसे में हितग्राहियों ने दुकानदार से कहा भी की नयावर्ष मानने दूर दराज से उनके घर मेहमान आए हुए है किंतु दुकानदार की किसी की बात नहीं सुना और वहां से निकल लिया। जिसके बाद हितग्राहियों का आक्रोश बढ़ गया और उक्त दुकान के संचालक को बदलने की मांग करने लगे फिलहाल मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी ज्यादा आक्रोश व्याप्त है तथा दुकानदार पर काम मात्रा में चावल देने का आरोप लगाते हुए सभी हितग्राही कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।

 

Related Articles

Back to top button