कॉलोनी की समस्या का समाधान कॉलोनीवासी ही करें – दामू

AINS RAIPUR…प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अंबाडारे ने कहा कि मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी की समस्याओं का समाधान आप कॉलोनीवासी ही करेंगे, इसके लिए उन्होंने हर ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति की है, नववर्ष मिलन समारोह में मीडियाकर्मी आवासीय परिसर पहुंचे प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बाडारे ने कहा कि अपनी समस्याओं को आपको ही दूर करना होगा इसके निवारण के लिए आपको ही आगे आना होगा, इसलिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं, दामू की इस सोच का सभी ने स्वागत किया।

परिसर में आयोजित हुए इस मिलन समारोह में कॉलोनी के निश्चय शर्मा, संजीव सिन्हा, राजीव तिवारी, संजय शुक्ला, संतोष राजपूत, पीएलएन लकी के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, सभी ने प्रेस क्लब अध्यक्ष की बातों को सहमति प्रदान की, सभी ने आश्वासन दिलाया कि वह सब एकजुट होकर कॉलोनी के हित में कार्य करेंगे।




