छत्तीसगढ़
वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विधायक सत्यनारायण शर्मा को भी दी जन्मदिन की बधाइयां
वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सत्यनारायण शर्मा को जन्मदिवस की बधाई देने उनके निवास पहुंचे

AINS RAIPUR…रायपुर के मीडिया जगत में शुमार वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने आज अपनी मांगों के ज्ञापन पर आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की, इस दौरान वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ साहू, अजय चौधरी, मनोज साहू, टाकेश्वर, पारख साहू समेत एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के पश्चात वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सत्यनारायण शर्मा को जन्मदिवस की बधाई देने उनके निवास पहुंचे, इस दौरान विधायक ने वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों को अपने बीच पाकर बेहद प्रसन्न हुए, उन्हें भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की जानकारी दी गई, विधायक महोदय ने चर्चा के दौरान आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।




