राष्ट्रीय

12 दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई बच्ची की हत्या हुई है- पुलिस

पुलिस ने बच्ची की मां के फोन पर आए एक अज्ञात मिस्ड कॉल के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया है

AINS NEWS… दिल्ली के नांगलोई में नौ फरवरी से लापता 11 साल की बच्ची की हत्या का राज अब खुल गया है. पुलिस ने बच्ची की मां के फोन पर आए एक अज्ञात मिस्ड कॉल के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 21 साल के रोहित उर्फ विनोद के रूप में हुई है. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में वारदात को कबूल करते हुए मुंडका गांव में घेवरा मोड़ के पास से शव को बरामद करा दिया है. अब पुलिस आरोपी से वारदात के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की पूछताछ में हत्या की वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका है कि आरोपी ने वारदात से पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है. पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट देखने के बाद आरोपी के खिलाफ दोष निर्धारण किया जाएगा.

 

 

Related Articles

Back to top button