छत्तीसगढ़

रेसीडेंशियल को ऑपरेटिव सोसाइटी रामा लाइफ सिटी में चुनाव संपन्न, प्रगतिशील पैनल ने मारी बाजी

चुनाव में कॉलोनी से रामा विकास मंच के बैनर तले 11 प्रत्याशी और प्रगतिशील विकास मंच के बैनर तले 11 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए

AINS BILASPUR…छत्तीसगढ़ के सबसे पहली रेसीडेंशियल को ऑपरेटिव सोसाइटी रामा लाइफ सिटी बनी थी, जहां 5 वर्ष बाद पहला चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कॉलोनी के 22 सदस्यों ने प्रत्याशी बन कर चुनाव में भाग लिया, विजयी प्रत्याशियों में 11 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चुना जाएगा जो अपने संकल्प पत्र के अनुसार सोसाइटी को सर्व सुविधा युक्त बनाएंगे, रामा लाइफ सिटी कोऑपरेटिव सोसाइटी में पहले मनोनयन के आधार पर पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता था लेकिन वर्तमान में कॉलोनी वासियों ने निर्वाचन की प्रक्रिया रखी,

चुनाव में कॉलोनी से रामा विकास मंच के बैनर तले 11 प्रत्याशी और प्रगतिशील विकास मंच के बैनर तले 11 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए, निर्वाचन के लिए कॉलोनी के क्लब हाउस को मतदान केंद्र बनाया गया जहां कॉलोनी के लगभग 175 से भी अधिक सदस्यों ने मतदान कर चुनाव में भाग लिया, चुनाव सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक चला, जिसमें कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, लगभग 90% मतदान संपन्न हुआ

रामा लाइफ को ऑपरेटिव सोसाइटी में देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा की गई जिसमें प्रगतिशील पैनल के अजय अरोड़ा, मनीष अग्रवाल, संजय गुप्ता, समीर कुमार गुरु दीवान, प्रवीण कुमार तुलसियान, के एस द्विवेदी, जूही चक्रवर्ती ,आरती पिंपले, हेमलाल कोसले एवं राजा विकास मंच के अमित पांडे और पुरुषोत्तम लालपुर में विजयी हुए

Related Articles

Back to top button