महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सैकड़ों सामाजिक बंधु हुए लाभान्वित
सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक सामाजिक भवन अश्वनी नगर में आयोजित हुए इस शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया

AINS RAIPUR…महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर द्वारा श्री नागोराव नागपुरे सभागृह में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच समेत महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच की गई, इस शिविर के दौरान सभी जांच निशुल्क किए गए और आंखों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उसका ऑपरेशन भी निशुल्क होगा, इस दौरान एमजीएम आई इंस्टीट्यूट और पहलाजानी आईवीएफ एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के सदस्यों ने शिविर में आए दर्जनों महिला पुरुषों की जांच की


इस दौरान सभी का पंजीयन किया गया और उन्हें एक नंबर आवंटित किया गया, उस नंबर के आधार पर वे आगे की जांच और इलाज करा पाएंगे, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के युवा विंग के अध्यक्ष राहुल बावनकर ने बताया के समाज द्वारा विभिन्न अवसरों पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज के लोग खर्चीले इलाज से मुक्ति पा सकें, सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक सामाजिक भवन अश्वनी नगर में आयोजित हुए इस शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया




