महेश भाई शिंगाला ने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन को सौंपी, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा एवं मीनल गिल्डा ने अपने नेत्रदान की घोषणा की
अब उनके जाने के बाद उनके नेत्रों से दो लोग देख सकेंगे व उनकी देह समाज व मेडिकल के छात्रों की रिसर्च की कार्य आएगी

AINS DURG….वैशाली नगर निवासी महेश भाई शिंगाला ने २३ मार्च शहीदे आज़म भगत सिंह- राजगुरु- सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,रितेश जैन कुलवंत भाटिया,मुकेश राठी,हरमन दुलाई,जितेंद्र कारिया,विकास जायसवाल,दयाराम भाई टांक को सौंपी
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा एवं मीनल गिल्डा ने अपने नेत्रदान की घोषणा की
श्री महेश भाई शिंगाला ने कहा वह लगातार रक्तदान करते हैं और आज देहदान का निर्णय ले कर उन्हें संतुष्टि हो रही है कि अब उनके जाने के बाद उनके नेत्रों से दो लोग देख सकेंगे व उनकी देह समाज व मेडिकल के छात्रों की रिसर्च की कार्य आएगी
नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य उज्जवल पींचा ने श्रीमहेश भाई शिंगाला के निर्णय की सराहना की एवं का हमारी संस्था नव दृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से अब लोगों में नेत्रदान व् देहदान हेतु जागरूकता बढ़ रही है एवं लगातार लोग स्वस्फ़ूर्त देहदान व नेत्रदान की घोषणा कर रहे हैं


सुरेश जैन ने कहा यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 982615600/9827906301 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दयाराम भाई टैंक ने श्री महेश भाई शिंगला के देहदान व लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा एवं मीनल गिल्डा के नेत्रदान के निर्णय की सराहना की व सभी को साधुवाद दिया




