केसकाल ब्लॉक के तहसील व थाना धनोरा का वार्षिक देवमेला, देवी देवता व मांझी भी पधारेंगे
मेला के शुरू दिन रात्रि को क्षेत्र से आए विभिन्न आदिवासी नर्तक दल द्वारा अपना प्रोग्राम दिखाया जाता है, उन्हें मेला अयोजन समिति की ओर से आकर्षक इनाम भी दिया जाता है

के.शशिधरण केसकाल
AINS KONDAGAON…जिला कोंडागांव के अन्तिम विकास खंड केसकाल का सबसे बड़ा बाजार धनोरा में तीन दिवसीय वार्षिक मेला और देवी देवता की विशाल परिक्रमा मेला के दिन 8.4.2023 को होगी, धनोरा मेला इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह मेला जिला कोंडागांव का अंतिम मेला होने के साथ सारा क्षेत्र बहुत बड़ा भी है, जिला कांकेर व नारायणपुर की सरहद भी है, जो मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्र व वनांचल पहाड़ी क्षेत्र भी है

जिला के अन्तिम मेला होने के साथ क्षेत्र के सभी देवी देवता व मांझी सभी धनोरा बाजार से लगे मां शीतला मंदिर में एकत्रित होकर सभी देवी देवताओं के एक साथ मेला स्थल में परिक्रमा का आनंद उठाने सैकड़ों की संख्या के ग्रामीण मेला में जुटते हैं व मेला में रंगारंग मनोरंजन के साधन के साथ मेला स्थल में मेला के शुरू दिन रात्रि को क्षेत्र से आए विभिन्न आदिवासी नर्तक दलों द्वारा अपना प्रोग्राम दिखाया जाता है, उन्हें मेला अयोजन समिति की ओर से आकर्षक इनाम भी दिया जाता है, धनोरा का तीन दिवसीय वार्षिक मेला को शांति व सफल बनाने धनोरा वासियों व केसकाल स्थानीय प्रशासन द्वारा अपील की गई है




