छत्तीसगढ़
विश्व हिंदू परिषद के आह्वान छत्तीसगढ़ बंद को आंशिक सफलता, राजधानी का गोल बाजार रहा बंद
बंद से एक तरफ राज्य की आर्थिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है, तो वहीं आम नागरिकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है

AINS RAIPUR….बेमेतरा जिले में हुई दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दौरा हुआ उसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया, जिसे आंशिक सफलता मिली, छत्तीसगढ़ में ऐसी सांप्रदायिक घटना के विरोध में प्रत्येक छत्तीसगढ़ वासी है, वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे, लेकिन कुछ एक घटनाओं से ऐसी स्थितियां बन जाती हैं कि बंद कराना पड़ता है,


बंद से एक तरफ राज्य की आर्थिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है, तो वहीं आम नागरिकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। सभी ने अपने व्यवसाय को बंद करके छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था कायम करने का निवेदन किया




