छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता है जो कि आज पश्चिम बंगाल बनने की ओर बढ़ रहा है – नीलकंठ त्रिपाठी

छत्तीसगढ़ प्रदेश में बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है जिसके वजह से ऐसी घटना बढ़ती जा रही है

AINS RAIPUR….बेमेतरा के साजा में एक समुदाय विशेष द्वारा भुनेश्वर साहू की हत्या से मामला प्रदेश में माहौल गर्मा गया है, बड़े-बड़े हिंदू संगठन भुनेश्वर साहू को न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किए हैं जिसका असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। बड़े-बड़े संगठन और बीजेपी द्वारा भी छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन किया गया है।

वही धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा है कि एक समुदाय विशेष द्वारा भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, यह सभी सनातनीयों के लिए एक सबक है अगर आज आवाज नहीं उठाए तो कल आपके साथ आपके माता और बहनों के साथ भी यही घटना हो सकती है। हम सभी को मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जानी चाहिए ।

नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता है जो कि आज पश्चिम बंगाल बनने की ओर बढ़ रहा है, पश्चिम बंगाल में हिंदू जिस प्रकार से इन दंगाइयों का शिकार हो रहे हैं वैसे ही आज छत्तीसगढ़ में भी सबसे ज्यादा दंगाई हो रही है यहां पर हिंदू संगठनों के जुलूस में विशेष समुदाय द्वारा पत्थरबाजी की जाती है

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है जिसके वजह से ऐसी घटना बढ़ती जा रही है और यहां के शासन प्रशासन द्वारा आरोपियों को सुरक्षा दी जा रही है और विरोध करने वालो को जेल में बंद कर दिया जाता है । उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि दूसरे स्थानों से आए लोगों की जांच होनी चाहिए और उन सब को यहां से बाहर करना चाहिए

 

Related Articles

Back to top button