छोटा हाथी में 63 लाख रुपये की गांजा तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

AINS CG…क्षेत्र में अवैध गांजा के हो रहे परिवहन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के दिशा निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगाए गए मुखबिरों की सूचना पर उड़ीसा की तरफ से भारी मात्रा में गांजा परिवहन की सूचना पर थाना प्रभारी आर एन. साय झनकपुर मिडिल स्कूल के पास एक नीले रंग का छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 22 पी 9047 को घेराबंदी कर रोका गया, चेक करने पर छोटा हाथी पिकप के अंदर भरे 365 पैकेट मादक पदार्थों का परिवहन करते मिला, जिसकी कीमती ₹63,0000 को गवाहों के समक्ष विधिवत करवाई कर जप्त तक दिया गया तथा आरोपी दीपक कुमार जांगड़े पिता खोलबहरा जांगड़े उम्र 32 वर्ष निवासी मुड़पार थाना हसौद जिला शक्ति, थानसिंह कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे 21 वर्ष निवासी रायगढ़ गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 जिला रायगढ़ एवं अवैध कार्य में प्रयुक्त छोटा हाथी किमती 4,00000 रुपए, कुल जुमला रकम 67,00000 जप्त किया गया, एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्यवाही में शामिल थाना प्रभारी आर एन साय, डिगम्बर पटेल, दिनेश चौहान, प्रकाश धिरही ,पोशेन्द्र कुर्रे , मिनिकेतन पटेल, रविन्द्र डंनसेना, अशोक पटेल शामिल रहे।




