नीलकंठ त्रिपाठी को पुलिस प्रशासन ने बिरनपुर में पीड़ित परिवार वालो से मिलने से रोका
माहौल खराब होने के भय से रोका जाने से

AINS BEMETARA…बीते दिनों बेमेतरा के साजा ब्लॉक के बिरनपुर में जिहादियो द्वारा भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दिया गया। पीड़ित परिवार से पुलिस प्रशासन द्वारा किसी को मिलने नही दिया जा रहा है।

वही आज धर्म संसद आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ,स्वामी राजेश्वरानंद अपने टीम के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर बेमेतरा के बिरनपुर गए हुए थे ।
बिरनपुर में आज स्थिति बिगड़ने की खबर आ रही है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा माहौल सामान्य रखने धर्म संसद आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी को रास्ते मे ही रोक लिया गया, पीड़ित परिवार से मिलने नही दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया कि पीड़ित परिवार से मिलने की किसी को अनुमति नहीं है और यह कहा गया कि अगर आप आते है तो यहां की पुलिस प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही यहां पर आना।



