अंबिकापुर

अंबिकापुर के एक पेट्रोल पंप से गाड़ी चोरी, विडियो वायरल, चोर फरार

देर रात पेट्रोल पंप पर ऐसी हरकत कर रहे थे 3 युवक, CCTV में कैद हो गई करतूत, चोरो को ढूंढने में जुटी पुलिस

AINS NEWS… अंबिकापुर के एक पेट्रोल पंप का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देर रात 3 युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों युवक पहले बाइक से पेट्रोल निकालते हैं, फिर बाइक भी चोरी कर लेते हैं।

 

दरअसल, अंबिकापुर के एक पेट्रोल पंप में देर रात करीबन 2 बजे तीन युवक बाइक चोरी कर ले गए। युवकों ने पहले बाइक में से पेट्रोल निकाला फिर बाइक भी ले कर फरार हो गए। ये पूरा मामला आरके पेट्रोल पंप मणीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस इन तीनों युवकों की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button