
AINS NEWS… भिलाई में दुष्कर्म के एक आरोपी थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुह से खून निकलता देख पुलिस वाले घबरा गए। उन्हें लगा आरोपी ने जहर खा लिया है। आनन फानन में आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय यश गोड़ नाम का आरोपी बीती देर रात स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती गया था। वहां वो एक महिला के घर में चोरी की नियत से घुसा था। घर में महिला को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसमें से आरोपी की पहचान करके उसे रविवार दोपहर फरीद नगर से गिरफ्तार किया। स्मृति नगर पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। वहां आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे बाथरूम लेकर गई। अंदर जाते ही आरोपी ने बाथरूम का जलता हुआ बल्ब निकाला और उसे खा गया। आरोपी की चींख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। आरोपी के मुह से खून निकल रहा था.




