छत्तीसगढ़

“मौत का छलांग” लगाने से दो युवक की मौत

नहर में नहाने गए एक नाबालिग समेत 2 की डूबने से हुई मौत, इलाके में पसरा मातम…

AINS NEWS… यह मामला बालोद का हैं, जहां नहर में नहाने गए एक नाबालिग समेत दो लोगों के डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार टटेंगा गांव के दो युवक मृतक यश कुमार पनिका और अभिलेख यादव दोनों अपने गांव के पास लगे कसही (ट) और गन्धरी गांव के मध्य खरखरा जलाशय से निकलने वाले नहर में बने स्टॉप डेम में नहाने गए थे. नहाने के लिए नाबालिग युवक ने पहले पानी मे छलांग लगाई. उसको डूबता देख दूसरे ने भी छलांग लगाई.

लेकिन दोनों डूब गए. दोनों को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और राजनांदगांव के होस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. राजनांदगांव हॉस्पिटल में दोनों का पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

 

Related Articles

Back to top button