छत्तीसगढ़
सामाजिक कार्यक्रमों के साथ व्यक्तिगत संपर्क साध रहें नीलकंठ टेकाम, बने चर्चा का विषय
मंडावी परिवार के विवाह समारोह में भी पहुंचे दिया नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद

के.शशिधरण
AINS NEWS…केसकाल के खेतरपाल में मंडावी परिवार की शादी समारोह में पूर्व कलेक्टर श्री नीलकंठ टेकाम पहुंचकर शादी जोड़ो को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
केसकाल ब्लॉक के ग्रामपंचायत खेतरपाल में गत दिनों मंडावी परिवार के विवाह समारोह में जिला कोंडागांव के पूर्व कलेक्टर श्री नीलकंठ टेकाम व अपने मित्र रामलाल सलाम ,झाड़ीराम सलाम , रमेश यादव व अन्य सहयोगियों के साथ मंडावी परिवार के घर पहुंच कर शादी जोड़ो को आशिर्वाद दिए व उनके उज्वल भविष्य की कामनाएं की , उल्लेखनीय है की पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम जी इन दिनो जिला भर के आयोजित सर्व समाज के कार्यक्रम में आयोजको द्वारा आमंत्रित करने पर सभी स्थानों में प्रमुखता से पहुंचने की चर्चा इन दिनों जोरो पर है





