छत्तीसगढ़

दिव्यांगों की सशक्त माताओं को ‘मातृत्व सम्मान’ से सम्मान, छत्तीसगढ़ में इस तरह का यह प्रथम आयोजन

दिव्यांगता के क्षेत्र में कोपलवाणी संस्था पिछले 19 वर्षों से अपनी सेवाएं छत्तीसगढ़ में दे रही है

AINS RAIPUR…मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा दिव्यांगों की सशक्त माताओं को ‘मातृत्व सम्मान’ से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ में इस तरह का यह प्रथम आयोजन रहा जिसे दिव्यांगता के क्षेत्र में पिछले 19 वर्षों से कार्य कर रही कोपलवाणी की संस्थापक पदमा शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूरदराज गांव एवं कई जिलों से ऐसी माताओं का चयन किया गया जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने दिव्यांग बच्चों की सेवा में समर्पित कर दिया और उनके इस समर्पण को मंच देने का कार्य कोपलवाणी द्वारा किया गया जिससे लोगों में दिव्यांगों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जागरूकता आ सके।
माताओं का सम्मान करने के साथ ही उनके दिव्यांग बच्चों द्वारा मां पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई, ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस के माध्यम से विभिन्न विषयों पर समाज को संदेश दिया गया जैसे पानी बचाओ,,धरती बचाओ, पर्यावरण सुरक्षा,पेड़ लगाओ ऑक्सीजन बढ़ाओ,रक्त दान,नशा न करे ऐसे मैसेज बच्चो ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से दिए । संस्था द्वारा बच्चों को गिफ्ट बांटे गए और सभी को भोजन कराया गया।

दिव्यांगता के क्षेत्र में कोपलवाणी संस्था पिछले 19 वर्षों से अपनी सेवाएं छत्तीसगढ़ में दे रही है जहां 100 बच्चों का आवासीय विद्यालय मूक बधिर बच्चों के लिए चलाया जा रहा है।कंप्यूटर में डीसीए जैसे कोर्स कराए जाने के साथ छत्तीसगढ़ का मूक बधिरो का प्रथम महाविद्यालय होने का गौरव भी कोपलवाणी को प्राप्त है।इन बच्चों को शिक्षित किए जाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाएं जाने हेतु संस्था द्वारा पुरजोर प्रयास का ही नतीजा है कि यहां से शिक्षित होकर निकलने वाले बच्चों को जॉब लगाने या उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने तब की व्यवस्था संस्था द्वारा लगातार की जा रही है एवं रायपुर के कुछ बड़े ब्रांड में बच्चों को रोजगार सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त मेंटली रिटायर्ड पुरुषों के लिए पनाह सेंटर चलाया जा रहा है और छोटे बच्चों के लिए दिशा स्पीच थेरेपी भी संस्था द्वारा चलाई जा रहा है जिससे ना बोल पाने वाले बच्चे भी बोलने और अपनी अभिव्यक्ति करने में सक्षम हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा,महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक,न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर श्वेता छाबड़ा एवं बीएसई सदस्य श्री आशीष पाटनी सम्मिलित हुए।


महापौर एजाज ढेबर सबके बीच आकर बहुत भावुक हुए एवं नम आंखों से उन्होंने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की साथ ही कोपलवाणी और वहां निवास कर रहे बच्चों की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने 10 बच्चों का खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। विधायक सत्यनारायण शर्मा भावविभोर होते हुए कोपलवाणी के कार्यों की प्रशंसा की एवं किरणमई नायक प्रथम बार हो रहे हैं ऐसे आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाइयां दी।
सम्मान लेने आई माताओं ने अपने दिव्यांग बच्चे पर गर्व करते हुए खुद को सुपरमॉम कहा।अन्य जिलों से आई माताओं में
सुधा तिवारी (कोरबा),भाग्यश्री चंद्राकर (दुर्ग), प्रीति सोनी ( चांपा),शुभ्रा ठाकुर (बिलासपुर),हर्षिता सचदेव (तिल्दा),संगीता सिंह(दुर्ग),शिवानी राठौर( जगदलपुर),हेमलता माहापात्रा (रायगढ़ ),मेघा चौधरी (महासमुंद ),मधु शर्मा(नगरी)
मेघा तिवारी(धमतरी),मनिका शर्मा (भाटापारा),बिंदेश्वरी साहू (तिल्दा),रिया चंद्राकर (महासमुंद),वृंदा टंडन (बलौदा बाजार),दिशा सतवाने( किरंदुल) आदि ने छत्तीसगढ़ के इस प्रथम दिव्यांग माता उत्सव में सम्मान ग्रहण किया।
कोपलवाणी की और से कार्यक्रम में शेषा गुहा सक्सेना, डॉ प्रीति उपाध्याय,संदीप शर्मा, मनीषा सिंह,सुनीता चंसोरिया, इंदिरा जैन,अंजली देशपांडे,रागिनी सिंह,रीना पटनायक,पूनम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button