छत्तीसगढ़

आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर केशकाल में शान से लहराया तिरंगा, कई स्थानों पर भव्य आयोजन

जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और वृक्षारोपण संपन्न किया गया

AINS NEWS…. केशकाल नगर में 15 अगस्त को कई स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए और तिरंगे फहराए गए, विधायक संतराम नेताम के निवास में उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले परिजनों का स्वागत किया गया, इस मौके पर विधायक निवास में के के ध्रुव ने झंडा वंदन किया। इसी तरह प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्यपालन अभियंता कार्यालय में वी के पसीने ने पूरे स्टाफ की मौजूदगी में झंडा वंदन किया। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा केशकाल में प्रबंधक प्रशांत कुमार ने झंडा फहराया।

जनपद पंचायत में अध्यक्ष महेंद्र नेताम, वन मंडल कार्यालय, तहसील, एसडीएम कार्यालय, कृषि मंडी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग के दफ्तर, दंडकारण्य कॉलेज सहित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल समेत कन्या हाई स्कूल में भी झंडा वंदन किया गया।यहां शाला समिति की अध्यक्ष गायत्री ध्रुव ने तिरंगा फहराया और बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रोशन जमीर खान ने झंडा फहराया ।इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और वृक्षारोपण संपन्न किया गया।

 

Related Articles

Back to top button