क्राइमछत्तीसगढ़

सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद के यहां चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए

गांधीनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं

AINS NEWS…चोरों के लिए आसान हुआ शहर में चोरी करना और माल लेकर चंपत हो जाना। क्योंकि शहर में पुलिस अधिकारी खाली दावा करते हैं कि हम ये कर रहे हैं और हम वो कर रहे हैं। मगर चोर इनके झूठे दावों की गाहे बगाहे पोल खोलकर निकलते बनते हैं।अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद के यहां चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। चोर अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए।दरअसल अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर स्थित सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद के यहां घर के लोग शादी समारोह में गए हुए थे। वहीं बीती रात अज्ञात चोरों ने 25,000 नगद समेत सोने,चांदी के जेवरात पार कर दिया।

परिवार वालों ने बताया कि चोरों के द्वारा सामने का दरवाजा खोल कर अंदर घुसे और घर में रखें नगदी समेत सोने, चांदी ले उड़े। जिसकी अनुमानित लागत सवा 3 लाख रूपए के आसपास है। वहीं घर में लगे 12 सीसीटीवी कैमरे में चोरो की तस्वीर भले ही कैद हो गई हो लेकिन चोर डीवीआर भी अपने साथ ले गए है. इधर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और हर पहलुओं पर जांच कर रही है। बहरहाल गांधीनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

 

Related Articles

Back to top button