छत्तीसगढ़

देखें वीडियो…. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव रायगढ़, स्थानीय पत्रकारों ने लगाया उपेक्षा का आरोप, मंत्री के सामने ही बरस पड़े पत्रकार, कहा 1 दिन पूर्व पत्रकार वार्ता का क्या मतलब है

स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंत्री जी से शिकायत की

AINS NEWS…रायगढ़ में आज से शुरू हुए राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के 1 दिन पहले कार्यक्रम स्थल का अंतिम जायजा लेने प्रदेश के संस्कृति मंत्री रायगढ़ पहुंचे, वहां उन्होंने आनन-फानन में प्रेस वार्ता भी आयोजित कर दी, जहां पहुंचे स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंत्री जी से शिकायत की। पत्रकारों ने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम हमारे जिले में हो रहा है और हमें ही रूपरेखा से अवगत नहीं कराया जा रहा, लगातार मीटिंग हो रही हैं लेकिन उसकी जानकारी पत्रकारों को नहीं दी जा रही है, मंत्री जी ने पत्रकारों के आरोप को धैर्य से सुना और कहा कि रायगढ़ में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना अपने आप में गर्व की बात है और मैं तो राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता रायपुर में व्यस्त था। मंत्री अमरजीत भगत ने पत्रकारों से शांत रहने का आग्रह किया। गौरतलब है कि कुछ पत्रकार मंत्री जी की प्रेस कांफ्रेंस का भी बहिष्कार कर वहां से चले गए।

Related Articles

Back to top button