छत्तीसगढ़

रायपुर शहर महिला कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु की तैयारी बैठक

सभी महिला बहनो ने दृढ़ संकल्प लिया साथ ब्लॉक के वार्डो के बूथो में जाकर बूथ को मजबूत करने के लिये संगठन के महामंत्री व उपाध्यक्षो को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया

AINS NEWS….राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व प्रभारी आदरणीय सुनिता शेरावत जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद आदरणीय फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार रायपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता शर्मा जी के नेतृत्व में बैठक गांधी चौक स्थित कांग्रेस भवन में रखी गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के आगामी चुनाव 2023 की रणनीति तय की गई,  महिला पदाधिकारियों को अपने अपने वार्ड के बूथों में जाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने व छोटे छोटे बाजार व सामूहिक जगहों पर अपनी योजनाओं जैसे गौठान से महिला शक्तिकरण व आर्थिक उन्नति का स्रोत शासन ने महिलाओं को दिया है, वही शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार ने क्रांति लाई, जिसके माध्यम से गरीब व अमीर सबके बच्चे स्वामी आत्मानन्द स्कूल में पढ़ रहे है, वही चिकित्सा क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना दाई दीदी क्लिनिक ,धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स,डॉ खूबचन्द स्वास्थ्य योजना,मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना,बिजली बिल हाफ जैसे महत्वपूर्ण योजनाओ के माध्यम से महिलाओं को घर घर जाकर अवगत कराना व रायपुर विधानसभा के चारो सीटों में कांग्रेस का विधायक बनाने के साथ छतीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार स्थापित करने का सभी महिला बहनो ने दृढ़ संकल्प लिया साथ ब्लॉक के वार्डो के बूथो में जाकर बूथ को मजबूत करने के लिये संगठन के महामंत्री व उपाध्यक्षो को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे जी आशा चौहान ,अपर्णा फ्रांसिस ,अर्चना राजू दुबे ,हाजरुन बानो, राधाराजपाल ,पिंकी बाघ , ,नीलिमा मिश्रा,सायरा खान, शशि शर्मा, प्रेमलता भोई,भोजकुमारी यदु मिथलेश रिछारिया आशा सोनी , रेखा जोशी ,सुनीता कश्यप,लता जंघेल संगीता ठाकुर,सिद्धि ठाकुर, पार्वती शर्मा, सन्ध्या ठाकुर संतोषी भैना,लोकेश्वरी साहू, चन्दा मिरी,सावित्री चन्द्रवँशी,रिजवाना बेगम,हमीदा खान,कमलेश नथवाणी ,पूनम यादव,करुणा कुर्रे, भुनेश्वरी डहरिया,अनिता सोनी,सुधा सिन्हा, विनीता नशीने आदि सहित सेकड़ो की संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे*

 

Related Articles

Back to top button