छत्तीसगढ़
महामाया मंदिर में चोरी की वारदात आई सामने, घटना CCTV कैमरे में हुई रिकार्ड
फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी

AINS NEWS… रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम *सुन्दरकेरा* स्थित *महामाया मंदिर* में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर की दान पेटी और श्रृंगार का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरी की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। ग्राम सुन्दरकेरा, विकासखंड अभनपुर, जिला रायपुर महामाया मंदिर में चोरी की घटना को वहां लगें CCTV फुटेज में दिखे चोर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




